बांदा स्थित नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह कस्बा निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार के युवक से तय हुआ था। रविवार 11 मई को कस्बे के अतर्रा मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाल में दोनों पक्ष पहुंचे। यहां द्वारचार की रस्म होने के बाद वरमाला का कार्यक्रम होना था। काफी समय बीतने के बाद दुल्हन स्टेज पर नहीं पहुंची तो बरातियों और घरातियों में चर्चा होने लगी।
वर पक्ष के लोग दुल्हन के पास पहुंचे और कारण पूछा। यहां युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मैरिज हॉल में रात में दोनों पक्षों के बीच बातें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सुबह बरात बिना दुल्हन के लौट गई।