फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किराना दुकानदार ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के मर्दननाका मोहल्ला डीएवी कॉलेज रोड निवासी हरिओम शिवहरे (23) ने गुरुवार की शाम कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने देखा तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे रात में मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता गोविंद शिवहरे ने बताया कि वह घर में ही किराना की दुकान किए हैं। हरिओम दो पुत्रों में छोटा और अविवाहित था। शाम के समय हरिओम उनके पास ही दुकान में बैठा था। फिर घर के अंदर चला गया। काफी देर तक जब वह दुकान में नहीं आया तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो वह फंदा से लटका था। हरिओम स्नातक की पढ़ाई कर चुका था। वर्तमान में वह पिता के साथ किराना की दुकान में बैठता था। उसके मोबाइल फोन का पैटर्न भी लॉक है। मोबाइल फोन को पुलिस को दिया गया है।
उधर, इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं। मोबाइल से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें