बांदा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत मवई बुजुर्ग व महोखर में 79 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय योजना को शासन ने हरी झंडी दी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
सोमवार को प्रदेश के आवास विकास विभाग सचिव बलकार सिंह ने यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक ली। जानकारी दी कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत ग्राम मवई बुजुर्ग एवं महोखर में 34.946 हेक्टेयर भूमि पर 79 करोड़ की लागत से आवासीय योजना शासन ने स्वीकृति दे दी है। बताया कि योजना की पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष बांदा विकास प्राधिकरण नगेंद्र प्रताप ने कहा कि जल्द इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। बैठक में एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।