फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: नवाब टैंक वेब्स व रनगढ़ यांकर्स की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीसीए द्वारा आयोजित बीपीएल (बांदा प्रीमियर लीग) सीजन-4 में 10वें दिन नवाब टैंक वेब्स ने कालिंजर वारियर्स को सात विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में रनगढ़ यांकर्स ने भूरागढ़ राइडर्स को 37 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित लीग मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर नवाब टैंक वेब्स ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कालिंजर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। बल्लेबाज आदर्श सिंह ने 40, वरुण दीक्षित ने 31 व अजय गौतम ने 30 रन लिए। वेब्स टीम के गेंदबाज मोहम्मद आकिब व लोकेश को एक-एक विकेट मिला। जवाब में नवाब टैंक वेब्स ने तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वॉरियर्स टीम सात विकेट से हार गई। बल्लेबाज रवि कुमार ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच भूरागढ़ राइडर्स और रनगढ़ यांकर्स के बीच खेला गया। टॉस राइडर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी रनगढ़ यांकर्स टीम ने की। निर्धारित 20 ओवर में 191 रन बनाए। अमित यादव ने शानदार 117 रन बनाए। नीरज तिवारी ने 54 रनों का योगदान दिया। भूरागढ़ राइडर्स की पूरी टीम 154 रन ही बना सकी। बल्लेबाज आकाश रावत ने 47 व रिषभ राय ने 57 रन बनाए। यांकर्स टीम ने 37 रनों से जीत हासिल की। मैन ऑफ दि मैच अमित यादव को चुना गया। डीसीए अध्यक्ष चंद्रमौलि भारद्वाज समेत तमाम खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें