फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्र फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में राघव मिश्रा उर्फ राघवेंद्र (21) पुत्र बृजेश मिश्रा ने बुधवार की दोपहर घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह विवेक विहार जनता प्लेस (दिल्ली) में अपने भाई स्वतंत्र मिश्रा के साथ रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

एक माह पूर्व 15 जून को गांव आ गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यहां भाई स्वतंत्र ने बताया कि घटना के वक्त राघव घर में अकेला था। वह मां आशा का इलाज कराने कमासिन चला गया था। उसने आत्महत्या की वजह गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग बताया है। कहा कि मोबाइल में दोनों के बीच कोई बात हो जाने पर राघव ने आत्महत्या कर ली।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवां गांव के जयराम (55) पुत्र रामपाल ने बुधवार की रात अपने कच्चे कमरे में खपरैल की धन्नी में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजन सो रहे थे। गुरुवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान ज्ञानबाबू प्रजापति ने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। छोटे भाई शिवकुमार ने बताया कि जयराम की पत्नी की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एक बीघा जमीन है। मजदूरी करता था। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। उसके एक 12 वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें