फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयरा ने जीता वालीबाल चैंपियन का खिताब

Sun, 03 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंतर जनपदीय वाईएमसी वालीबाल प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब गोयरा गांव की टीम ने जीता। उसने फाइनल में स्वराज क्लब को 25-17 व 25-14 के अंतर से पराजित किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


रविवार को रायफल क्लब ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें नौहाई, रामपुर, बड़ागांव, मिलाथू, पल्हरी, कबरेपुरवा व, बजरंग क्लब व मेजबान वाईएमसी टीमें शामिल थीं। उद्घाटन श्रीराम सिटी न्यूनियन फाइनेंस लिमिटेड यूपी-2 डिवीजन हेड अखिलेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

 इस अवसर पर अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम, मैच आयोजक वरिष्ठ खिलाड़ी जफर अली, फैयाजुद्दीन सिद्दीकी, वसी अहमद, नवीन कुमार विश्वकर्मा, नसीम, लइकुद्दीन सिद्दीकी, मुजीबुद्दीन सिद्दीकी, वसीमुद्दीन, जीशान अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें