फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसानों को मजदूर बना रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकतंत्र खत्म हो गया है। चुनाव बचा नहीं। निर्वाचन आयोग अपना काम नहीं कर रहा है। देश को सरकार, अधिकारी व पूंजीपति चला रहे है। अन्नदाता किसानों को मजदूर बनाया जा रहा है। यह बात सोमवार को गायत्री नगर स्थित मैरिज हाउस में आयोजित किसान कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कही।
विज्ञापन


कहा कि सरकार व पूंजीपति मिलकर किसानों की जमीनों को सस्ते दामों पर खरीदकर उन्हें मजदूर बना रहे है। प्रधानमंत्री खुद कर रहे है कि देश से 40 फीसदी किसानों को हटाया जाएगा। एमएसपी कानून अभी तक लागू नहीं किया गया। इसके लिए जल्द देश व्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल, मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल, बुंदेलखंड कानपुर जोन अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा राजाबाई, रोहिणी गुप्ता करन सिंह, अवधेश पटेल, शैलेंद्र सिंह, रमेश तिवारी, ब्रजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें