फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राहत वितरण में प्रदेश सरकार उदासीन

Sat, 30 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष राजेश गिरि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। हिंदी युवा वाहिनी की बैठक में प्रदेश सरकार पर सूखा राहत वितरण में हीलाहवाली पर रोष जाहिर किया गया। जिलाध्यक्ष ने 8 मई को होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। गूलरनाका स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश गिरि ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और महामंत्री अशोक सिंह तथा बुंदेलखंड संभाग प्रभारी डॉ.प्रवीण सिंह जादौन शामिल होंगे।
विज्ञापन


5 मई तक कार्यकर्ता कार्यकारिणी की पत्रावली जमा करा दें। केंद्र से सूखा राहत मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार की उदासीनता से वितरित नहीं हो पा रहा है। उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनी ने कहा कि जनपद का एकमात्र उद्योग कताई मिल की बंदी से युवा बेरोजगार हैं।

महिला विंग जिलाध्यक्ष सीमा गिरि, शिवविलास शर्मा, रामप्रताप, बैजनाथ राजपूत, प्रदीप, मलखान सिंह, सौरभ गुप्ता, रामकृष्ण शास्त्री, माधुरी, रानी, रेखा, सुमन, मुन्ना सोनी, अक्षत दीक्षित, गुड़ीराम, हनी, सत्यम धुरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें