फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में राज्य विश्वविद्यालय से सरकार का इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में नया विश्वविद्यालय खोलने से प्रदेश सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कहा है कि राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है। विश्वविद्यालय के निर्माण में 500 करोड़ रुपये का खर्च संभावित है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पिछले माह 21 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांगपत्र भेजा था। इसमें यह भी मांग की थी कि चित्रकूटधाम मंडल में छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए एक नया विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए। इस पत्र के जवाब में प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव (उच्च शिक्षा) ब्रह्मदेव ने सांसद श्री निषाद के भेजे पत्र में मुख्यमंत्री को प्रेषित मांगपत्र का हवाला देते हुए कहा है कि प्रदेश के 18 मंडलों में 15 राज्य विश्वविद्यालय चल रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में प्रवेश, परीक्षा और शैक्षिक प्रमाणपत्रों को जारी किए जाने, शुल्कों का प्रभार भुगतान करने आदि की ऑनलाइन सुविधाएं हैं। इसके नतीजे में विश्वविद्यालय/महाविद्यालय की भौतिक दूरी से शिक्षण और परीक्षा आदि पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नजर नहीं आता।
संयुक्त सचिव ने कहा कि एक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना में कम से कम 50 एकड़ भूमि की जरूरत होगी। साथ ही विश्वविद्यालय के निर्माण पर 500 करोड़ रुपये खर्च संभावित है। कहा है कि राज्य सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र में 10 नए अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना शामिल है। लेकिन राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत चित्रकूटधाम मंडल में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का कोई निर्णय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें