फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वैज्ञानिक क्षेत्र में योगदान के लिए गोपाल दीक्षित सम्मानित

Wed, 26 Aug 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो -21- आईआईटी खड़गपुर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गोपाल दीक्षित को सम्मानित करते अतिथि। स्र
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें अतर्रा के बजरंग नगर निवासी एवं आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर डॉ. गोपाल दीक्षित को प्रतिष्ठित यंग एल्युमनी अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी व्यावसायिक उपलब्धियों तथा अकादमिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
आईआईटी खड़गपुर में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रो. श्रीराम रामास्वामी (एफआरएस), आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती और डीन एल्युमनी अफेयर्स प्रो. सिद्धार्थ मुखोपाध्याय ने प्रदान किया। डॉ. दीक्षित ने आईआईटी खड़गपुर से पीएचडी पूरी की और बाद में आईआईटी मुंबई से जुड़ने से पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक एवं शोध क्षेत्र में कार्य किया। उनके शोध कार्य को देश-विदेश में पहचान मिली है और प्रमुख शोध संस्थानों के साथ उनके सहयोग रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. गोपाल अतर्रा के बजरंग नगर निवासी कृष्णदत्त दीक्षित के पुत्र हैं। कई पूर्व छात्रों को भी एल्युमनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इसरो अध्यक्ष रविशंकर, पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. कल्याण चक्रवर्ती समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्मान के बाद अतर्रा स्थित आवास पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बाजपेई, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, चेयरमैन संगीता निराला, समाजसेवी सोनू गुप्ता समेत अन्य लोगों ने डॉ. दीक्षित का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें