फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गैस सिलिंडर फटने से दो दुकानों का सामान और नकदी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। समोसे की चटनी बनाते समय धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। इससे दो दुकानों में आग लग गई। धमाके से दहशत में आए लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों का सामान जल गया। सब्जी दुकान में गुल्लक में रखे 12 हजार रुपये भी जल गए।
विज्ञापन

अतर्रा ग्रामीण के मजरा राजाराम चौरिहन पुरवा निवासी रज्जू कुशवाहा गर्गन पुरवा में कुंजबिहारी गर्ग का कमरा किराए पर लेकर चाय-समोसा बेचता है। रविवार को दोपहर वह एलपीजी गैस सिलिंडर से समोसा की चटनी बना रहा था। इसी दौरान धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। चाय-सामोसा की दुकान के साथ ही बगल में स्थित रतन सिंह की सब्जी की दुकान में भी आग लग गई।
चाय-समोसा की दुकान में रखी सामग्री और सब्जी की दुकान का सामान समेत गुल्लक में रखे 12 हजार रुपये जल गए। इलाकाई लोगों चंचल, प्रदीप, सचिन, विजय, देवराज, छोटका समेत तमाम लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित रज्जू कुशवाहा ने बताया कि वह पत्नी गुड़िया सहित दो पुत्र व एक पुत्रियों के साथ किराए की दुकान में रहता था। गनीमत रही की घरेलू गैस सिलिंडर फटने से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पीड़ित ने एसडीएम से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। दोनो दुकानदारों ने साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें