कमासिन। थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ासानी के मजरा देह में शनिवार की दोपहर 60 वर्षीय किसान भूरेलाल उर्फ लाला यादव भैंस को धोने के लिए तालाब गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर किसी तरह से किसान को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े पुत्र महेश यादव ने पुलिस को सूचनादी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी बिट्टन देवी व समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।