विजयी टीमों के साथ खेल शिक्षक व स्कूल पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में चल रहे क्षेत्रीय युवक समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग 100 मीटर बाधा दौड़ में आर्य कन्या की ज्योति यादव प्रथम, जीजीआईसी की प्रियंका सोनी दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शिवांगी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में जीआईसी के शुभनारायण प्रथम, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर के शिवमंगल यादव द्वितीय और भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज के अमित यादव तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक रामलखन कुशवाहा व विश्राम सिंह ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रधानाचार्य विनोद सिंह सेंगर ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल टीचर शाहिद वली आदि शामिल रहे।