फोटो -23- गांव अलोना के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के दौरान मौजूद अतिथि।
पैलानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गांव अलोना के आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई एवं पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा नौवें राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को अंगवस्त्र व पोषण सामग्री वितरित की गई। साथ ही कुपोषित बच्चों को सम्मानित कर उनके बेहतर पोषण पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमित सविता, सेक्टर संयोजक कमलेश दीक्षित, बबली सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं। गर्भवती महिलाओं को फल एवं अन्य पोषण सामग्री का वितरण कर नियमित पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। (संवाद)