फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सात सचल दल बनाए जाएंगे। ये सचल दल 38 केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। यह दस्ते परीक्षा अवधि के दौरान लगातार सक्रिय रहेंगे। बोर्ड के सख्त निर्देश है कि बोर्ड परीक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से होनी है। परीक्षा में 24 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कई स्तर से तैयारी की गई। इसमें निरीक्षण के लिए सचल दस्ता बनाया गया है।
आंकड़ों के मुताबिक जिले की सदर सहित चार तहसीलों के लिए अलग-अलग सचल दस्ते तैनात किए गए हैं जबकि एक अतिरिक्त दस्ता रेंडम आधार पर किसी भी मार्ग से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। यह दस्ता बिना पूर्व सूचना के केंद्रों पर पहुंचेगा, जिससे नकल माफिया या लापरवाह कर्मचारियों को सतर्क रहने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन

डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए सात सचल दल तैनात किए गए हैं। सचल दस्तों को परीक्षा कक्षों की स्थिति, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, डबल लॉक अलमारी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें