खप्टिहा कलां। जंगल में पेड़ से युवती का शव लटका मिला। पुलिस व परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के मजरा जयपालपुर निवासी पुष्पा (18) का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में लगे नीम के पेड़ से दुपट्टे से लटका मिला। चरवाहाें की सूचना पर मां संतोष कुमारी मौके पर पहुंची तो देखा वह फंदे से लटकी थी। पेड़ के पास उसकी चप्पल भी पड़ी मिली।
मां ने बताया कि पुष्पा तीन बहनों व तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। मां का कहना है कि घरेलू कामकाज को लेकर डांट दिया था, तभी आवेश में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।