बांदा। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सफाई के महत्व के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य डाॅ. शशि मिश्रा ने विद्यालय में छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। सौ रोगों की एक दवाई, साफ सफाई, साफ सफाई जैसे नारे लगाए। विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रा प्रार्थना को प्रथम, विचित्र को द्वितीय, महक को तृतीय स्थान मिला। संदीप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचारी रोग नोडल प्रभारी मानसी, कमला, कीर्ति, नीलम व मधुसूदन त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)