बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के चलते मंगलवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में सभी छात्राओं और शिक्षकों ने सुबह सबसे पहले मतदान स्थल पर जाकर खुद और लोगों से वोट डलवाने की शपथ ली। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपाली ने कहा कि मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होगा, इसलिए हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
छात्राओं की बात
फोटो-19 चांदनी
मैं पहली बार मतदान करूंगी, इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। अपने माता-पिता के साथ वोट डालने अवश्य जाऊंगी।
-चांदनी, छावनी
...............
फोटो-20 सरोज
चुनाव के बारे में बचपन से सुनते और देखते आ रहे हैं, अब पहली बार खुद मतदान करूंगी।
सरोज, खाईपार
...............
फोटो-21 यासमीन
पहली बार अपने मत का प्रयोग कर एक मजबूत सरकार बनने में सहयोग करूंगी।
यासमीन, निम्नीपार
नोट- इसमें मतदाता जागरूकता की एक और फाइल भेजी जाएगी।