फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सजाई कविता की महफिल

Wed, 12 Dec 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज की कवि गोष्ठी में कविता प्रस्तुत करती छात्रा चंचल गोयल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के बैनर तले बुधवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में छात्राओं ने कवि गोष्ठी आयोजित की। महिला सशक्तीकरण को लेकर कविताएं और रचनाएं पेश कीं। कविताओं के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।  

विज्ञापन


महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. जेबा खान के निर्देशन में आयोजित कविता पाठ गोष्ठी में स्नातक छात्राओं ने कविताएं और गजलों से समा बांध दिया। हरेक की कविता और शायरी में महिलाओं और छात्राओं के लिए कुछ न कुछ संदेश था। छात्रा सोनम तिवारी ने- औरत बगावत नहीं करती, कविता सुनाई। दिव्यम दीक्षित ने- जब से लिया संकल्प मैंने, रचना पेश की। चंचल गोयल ने- जीवन के सार को जानों तो मानों, कविता से छात्राओं में जोश भरा। आफरीन निशां ने- तू ही खुद की खोज में निकल, गीत से समा बांधा। प्रियंका गुप्ता की कविता- तोड़ के पिंजरा जाने कब उड़ जाऊंगी, भी सराही गई।  

छात्राओं की इस प्रस्तुतियों को निर्णायकों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में पुरस्कृत किया। सोनम तिवारी को प्रथम और दिव्यम दीक्षित को द्वितीय तथा चंचल गोयल को तीसरा स्थान मिला। तीनों छात्राएं बीए तृतीय वर्ष की हैं। महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ.जेबा ने कहा कि कविता आत्मिक और हार्दिक भावों को प्रकट करने का सशक्त माध्यम है। डॉ. सबीहा रहमानी ने कहा कि नारीवादी आंदोलनों और महिला सशक्तीकरण अभियान में कविताओं की महती भूमिका रही है। डॉ. जेबा ने छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा। निर्णायक मंडल में डॉ. राजनारायण, डॉ. दीपाली गुप्ता शामिल थे। कविता गोष्ठी में विनोद सिंह चंदेल, रजनी भार्गव आदि उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें