फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर से बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चेड़खानी में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 28 जून को 17 वर्षीय व 15 वर्षीय बेटी जो कक्षा आठ में पढ़ती हैं । दोनों घर पर अकेली थी। देर रात बांदा निवासी संदीप व भदेहदू निवासी बीरेंद्र व महेंद्र पहुंचे और छोटी बेटी को फोन कर दुकान से सामान देने के लिए बाहर बुलाया। बेटी बाहर पहुंची तो धमकाकर ले गए।
विज्ञापन

गांव के बाहर ले जाकर संदीप ने बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों भाग निकले। बेटी ने घर पहुंचकर बड़ी बहन को आपबीती बताई। बड़ी बेटी ने फोन करके उन्हें घटना बताई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ दुष्कर्म व वीरेंद्र व महेंद्र के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें