फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, किशोरी गंभीर

Fri, 30 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई और किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। किशोरी को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बारिश से बचने के लिए दोनों पेेड़ के नीचे खड़े थे।
विज्ञापन

देेहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी राम सजीवन (70) गुरुवार को मवेशी चराने गया था। शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू होने पर बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को घटना की सूचना दी। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी संध्या (12) पुत्री हीरालाल बिजली गिरने से झुलस गई। मां चुन्नी ने बताया कि संध्या मवेशी चराने खेतों की तरफ गई थी। शाम को शुरू हुई बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी। इसी दौरान गाज की चपेट में आकर गंभीर झुलस गई। चरवाहों की सूचना पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर हालत गंभीर होने से उसे डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें