फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शादी से पहले लापता हुई युवती, पिता बोले- इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे...अचानक हुई गायब, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पिता ने बताया कि 25 फरवरी को पुत्री की शादी है। उसके शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छेदू खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में शादी से एक माह पूर्व युवती अपने प्रेमी संग चली गई। पिता उसका इलाज कराने के लिए बांदा के एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। तभी वह लापता हो गई। उधर, पिता ने कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 20 जनवरी को अपनी पुत्री को बुखार आने पर इलाज कराने के लिए बांदा के क्योटरा चौराहा स्थित प्राइवेट क्लीनिक में लेकर गए थे। यहां से उसकी पुत्री अचानक लापता हो गई।
गांव लौटकर उन्होंने पत्नी व पुत्रों को पूरी घटना बताई।इसके बाद सभी को लेकर अपने पूर्व के निवास इंदिरा नगर पहुंचे। पिता ने बताया कि वहां उन्होंने अपने पड़ोसी छेदू खां के बारे में जानकारी की तो उनकी मां ने बताया कि वह दिन भर से गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छेदू खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पिता को जानकारी हुई कि आरोपी छेदू उसकी पुत्री को अपने साथ वाराणसी ले गया है। यह बात आरोपी के एक मित्र ने उन्हें बताई। पिता ने बताया कि 25 फरवरी को पुत्री की शादी है। उसके शादी के कार्ड भी छप चुके हैं। पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छेदू खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें