फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की साड़ी से फंदा बनाकर बालिका ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। दस वर्ष की बालिका ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान गंवा दी। परिजनों का कहना है कि बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच घर आकर फांसी पर झूल गई। उसे किसी तरह का डर या डांटा नहीं गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के बरातीर मोहल्ले में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे लालाभइया वर्मा की पुत्री अंजली घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह घरवालों की नजर बचाकर घर आ गई और बाहरी कमरे में लगे लोहे के छल्ले पर मां की साड़ी का एक छोर बांधा और दूसरा छोर गर्दन में कस लिया और फांसी पर झूल गई। उसकी वहीं मौत हो गई।
दूसरे कमरे में काम कर रही मां कुछ देर बाद इस कमरे में आई तो अंजली का शव फांसी पर लटका देखा। बेटी की मौत पर घर में कोहराम मच गया। इसी बीच पिता की सूचना पर ओरन चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।
विज्ञापन

अंजली कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। दो भाई और दो बहनों में छोटी थी। पिता का कहना है कि फांसी लगाने का कारण समझ में नहीं आ रहा। अंजली को किसी ने न डांटा और न कोई ऐसी बात हुई।
युवती ने जहर खाया
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के सैमरी गांव में सोमवार को सपना (25) पत्नी नीरज ने घर में जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की वजह पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें