फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पिछले वर्ष बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी युवती ने चाचा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां और भाई गुजरात में हैं। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पड़ुई गांव में सरोज (23) पुत्री गेंदालाल ने रविवार की रात बाथरूम में खपरैल में दुपट्टे का फंदा कस लिया। तड़के चाची शौच को गईं तो शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
चाचा राममनोहर प्रजापति ने बताया कि सरोज ने पिछले वर्ष सरकारी कालेज से बीएससी फाइनल किया था। तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। सरोज की मां यशोदा और भाई विक्रम गुजरात में रह रहे हैं। मृतका उसके साथ रहती थी। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। राममनोहर ने बताया कि सरोज के रिश्ते की बात बबेरू में चल रही थी। मां-भाई के आने के बाद संबंध तय करने जाना था। सरोज ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली नगर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी घटना की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। परिजन वजह नहीं बता सके।
उधर, महोखर (कोतवाली देहात) गांव निवासी दीन मोहम्मद (45) ने सोमवार को दोपहर घर में किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में रामनाई (पन्ना, एमपी) गांव में श्यामप्यारी (20) ने रविवार की रात जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन घटना की वजह घरेलू कलह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें