जसपुरा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवती कुएं में गिर गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बांदा रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुड़िया (20) गांव के ही सुरेंद्र तिवारी के घर के सामने स्थित कुएं में अचानक गिरी थी। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे कुएं से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि घर में करीब 15 दिन पहले ओली का कार्यक्रम हुआ था और अप्रैल-मई में उसकी शादी तय है। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। (संवाद)