मेधावी सम्मान समारोह में उपस्थित कमिश्नर डीएम व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के दो सैकड़ा छात्र-छात्राओं को मंडलीय आकांक्षा समिति ने नए शिक्षा सत्र पर स्कूली बैग और डिक्शनरी की सौगात दी है। ये सभी छात्र-छात्राएं मेधावी श्रेणी के हैं। सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि समाज की भलाई करना पुण्य का काम है। आयुक्त की पत्नी फणि लू ने चारों जिलों की 200 छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग और उप निदेशक समाज कल्याण एसएन त्रिपाठी की पत्नी रेखा त्रिपाठी ने डिक्शनरी उपहार में दी। फणि लू ने कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण शुद्ध होगा। बारिश अच्छी होगी। डीएम योगेश कुमार ने वृक्षों को अमूल्य बताया। छात्रा प्रियांशी प्रजापति और तनु (हमीरपुर), रीना (चित्रकूट) और पूजा (महोबा) आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उप निदेशक श्री त्रिपाठी ने समाज की भलाई पर जोर दिया। समारोह मेें वन संरक्षक केएन मीना, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, डीएफओ प्रमोद गुप्ता, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।