नरैनी विधायक जीसी दिनकर ने बड़ा गांव में स्व. गजपाल
सिंह पटेल महाविद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में
उच्च शिक्षा के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि
क्षेत्र में इंटरमीडिएट के बाद कोई महाविद्यालय न होने से छात्र-छात्राओं
को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था। खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण
करने में दुश्वारी हो रही थी। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने भी
महाविद्यालय स्थापित करने की सराहना की।
मानिकपुर विधायक चंद्रभान
सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा ने भी सहयोग का भरोसा दिया। रमेश
पटेल, स्वयंबर सिंह, रामचंद्र सिंह, अवधेश दिनकर, शिशुपाल आदि ने संबोधित
किया। प्रबंधक अरुण सिंह पटेल ने आभार जताया।