फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निदेशक को ढूंढे नहीं मिली 18 लाख की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 18 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क देखने पहुंचे उप निदेशक (पंचायत) ढूंढते ही रह गए। सीसी रोड ढूंढे नहीं मिली। ग्राम प्रधान और सचिव अभिलेख भी नहीं पेश कर पाए। उप निदेशक ने इसकी जांच और कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) और एडीओ (पंचायत) को निर्देश दिए हैं। साथ ही इन दोनों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

मामला जसपुरा ब्लाक के भाथा गांव का है। मंडलीय उप निदेशक (पंचायत) दिनेश कुमार शनिवार को गांव के निरीक्षण में गए थे। अभिलेखों में दर्ज गांव में 18 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का स्थलीय निरीक्षण करना चाहा तो यह सड़क ढूंढे नहीं मिली। अभिलेखों में दर्शाई गई सड़क ग्राम विकास निधि बनाना बताई गई है। उप निदेशक ने बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव सड़क के कोई अभिलेख नहीं पेश कर सके। इस अंधेरगर्दी पर उप निदेशक ने इन दोनों को फटकार लगाई। इस दौरान यह भी सामने आया कि गांव में 505 शौचालयों में महज 189 लाभार्थियों को ही पैसा दिया गया है। लाभार्थियों ने बताया छह माह बीत जाने के बाद भी दूसरी किस्त नहीं मिली। उनके शौचालय अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी नाली साफ करने के बाद कचरा नहीं फेंकते। पुन: नालियों में भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें