स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज, महोखर में आयोजित वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में सीडीओ राम कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को सूरदास और जगतगुरु रामभद्राचार्य से प्रेरणा लेना चाहिये। विज्ञान का ज्ञान विकास का पथ प्रदर्शक साबित होगा।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ोखर ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं और टीचर उपस्थित रहे। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने कहा कि जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दृष्टि बाधित बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
क्लब के जिला समन्वयक शनि कुमार ने कहा कि बच्चों मेें विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए ब्रेल स्कूल में साइंस रिसर्च क्लब योजना की शुरुआत की जा रही है। ताकि वर्ष के अंत तक दृष्टि बाधित बच्चों के लिए लर्निंग टूल विकसित कर सकें। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी केके सिंह और प्रधानाचार्य रामलाल ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक आलोक सिंह ने किया। सुनील कुमार, अतुल शिवहरे, शुभम गुप्ता, कविता गुप्ता, पवन कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
------