फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एआरटीओ कार्यालय के पास अतिक्रमण हटवाएं

Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे के बगल स्थित कालूपुर गांव के पास आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसे रोकने के उपाय करने की मांग के लिए ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें दो स्थानों पर ब्र्रेकर और संकेतक लगवाने के साथ ही एआरटीओ कार्यालय के पास से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कालूपुर गांव निवासी लकी, हर्षित, पिंटू, योगेश व बडकू आदि बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव के मुख्य मार्ग से हाईवे पर आते ही तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। गांव के मार्ग से लेकर हाईवे पर ब्रेकर बनवाने की मांग की है। यह भी बताया कि एआरटीओ कार्यालय के पास सड़क किनारे कई डिब्बे रखे हैं। इससे सड़क किनारे अतिक्रमण हो रहा है। दुर्घटनाएं होने का यह भी एक कारण है। अतिक्रमण हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें