फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जीबी नगर और जालौन की टीमें जीतीं

विज्ञापन
मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते डीसीए अध्यक्ष चंद्रमौलि भारद्वाज व अन्य।  - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन में जिला वेटरेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में जीबी नगर ने कर्वी को हराया और दूसरे मैच में जालौन की टीम ने महोबा को हराकर जीत हासिल की। उत्कृष्ट खिलाड़ी अमित व शैलेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन खेल मैदान में नगर कोतवाल पंकज सिंह ने रविवार को खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। पहला मैच सुबह दस बजे से जीबी नगर व कर्वी के मध्य खेला गया। कर्वी (चित्रकूट) ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। जीबी नगर ने निर्धारित 20 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी कर्वी टीम 20 ओवर में मात्र 122 रन ही बना सकी।
इस तरह जीबी नगर ने 52 रनों से मैच जीत लिया। चार ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट लेने वाले अमित गौर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। दूसरा मैच जालौन और महोबा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महोबा ने विपक्षी टीम को 164 रनों का लक्ष्य दिया। शेख अशरफ ने शानदार 64 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मात्र 17 ओवर में ही टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शैलेश को मैन आफ मैच का पुरस्कार दिया गया। अबरार अहमद, सुनील सक्सेना व अजय ने कमेंट्री की। वहीं अंपायरिंग का दायित्व अजय सिंह, सौरभ जायसवाल ने निभाया। मैच की स्कोरिंग राजेश सिंह ने की। संघ के संरक्षक वासिफ जमा खां, डीसीए अध्यक्ष चंद्रमौली भारद्वाज, डीवीसीए अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता,सुनील सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर दिलीप सिंह, राममिलन, जीतू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें