फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट में गरीब बच्चों की दाखिला प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण के आवेदन शुक्रवार को खत्म हो गए। पांच अप्रैल को लॉटरी पद्धति से पहले चरण के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा। दूसरा चरण छह अप्रैल से और तीसरा चरण 29 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन

पहली कक्षा की 25 प्रतिशत सीटों पर दुर्बल व अलाभित समूहों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। निजी स्कूलों को सरकार शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा 450 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान करती है। अगर वास्तविक खर्च इससे कम है तो उतना भुगतान दिया जाएगा। प्रति छात्र 5400 रुपये की दर से विद्यालय को भेजे जाते हैं। कोर्स की किताबों और यूनिफार्म आदि के लिए अभिभावकों को 5000 रुपये प्रतिवर्ष मिलते हैं। जिला समन्वयक सूर्य प्रकाश ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन भी बीईओ से संस्तुति कराकर बेसिक शिक्षा कार्यालय में दो सेट में जमा किए जा सकते हैं। आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी बीएसए कार्यालय में जमा करना होगी।
इन श्रेणियों के बच्चे हैं योजना के पात्र
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग, नि:शक्त, एचआईवी व कैंसर पीड़ित अभिभावक का बच्चा या निराश्रित बेघर। दुर्बल वर्ग में गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले माता-पिता या संरक्षक के बच्चे, दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन धारक या जिनकी अधिकतम वार्षिक आय एक लाख रुपये हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें