फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगऊ और बरियारपुर बांधों का जल स्तर फिर बढ़ा

Wed, 13 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
डैम में पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। मध्य प्रदेश में स्थित गंगऊ, रनगवां और बरियारपुर बांधों के इनकैचमेंट एरिया (जल संग्रह क्षेत्र) में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश से तीनों बांधों के जल स्तर मेें कुछ वृद्धि हुई है। इनसे डिस्चार्ज हो रहा पानी भी बढ़ा है। हालांकि केन और यमुना नदियों पर फिलहाल इसका कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


बुधवार को गंगऊ बांध क्षेत्र में 30 मिलीमीटर बारिश होने से इसका जल स्तर करीब एक फिट बढ़ गया। मंगलवार को यह 738.2 फिट था। बुधवार को बढ़कर 739.2 फिट हो गया। बांध से छूट रहे पानी की मात्रा भी 96 हजार क्यूसेक से बढ़कर 1,24,983 क्यूसेक हो गया।

उधर, बरियारपुर बांध के जल स्तर में लगभग दो फिट की वृद्धि हुई है। हालांकि बांध में बारिश नहीं हुई लेकिन मध्य प्रदेश की घाटियों में हुई बारिश से जल स्तर बढ़कर 615.2 फीट हो गया। मंगलवार को यह 613 फीट था। बरियारपुर से केन नदी मेें एक लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को 61,419 क्यूसेक पानी गिर रहा था। उधर, रनगवां बांध के जल स्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में इस बांध में हुई 10 मिलीमीटर बारिश से जल स्तर एक फिट बढ़कर 750 फीट हो गया।

केन नदी का जल स्तर बुधवार को 98.66 मीटर पर था। पिछले 24 घंटे में जल स्तर लगभग एक फीट और घटा है लेकिन बांधों में जल स्तर की मामूली वृद्धि से केन नदी भी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 12 घंटों में नदी का जल स्तर लगभग 7 सेंटीमीटर बढ़ा है।

अभी यह खतरे के निशान से साढ़े 5 मीटर नीचे है। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी के जल स्तर मेें 24 घंटे के दौरान एक मीटर का इजाफा हुआ है। बुधवार को नदी का जल स्तर 93.20 मीटर था। इसके जल स्तर में मामूली वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें