फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिखित आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे विधायक बृजेश प्रजापति और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
पपरेंदा (बांदा)। रोडवेज बस के प्रति रोष और मुआवजे की मांग लेकर मृतकों के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार रोक दिया। प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाते रहे, लेकिन नहीं माने। इसी बीच विधायक बृजेश प्रजापति पहुंच गए। उन्होंने परिजनों की मांगों को जायज बताते हुए अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम सुधीर सिंह ने पांच-पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना से और मुआवजा दिलाने का लिखित पत्र सौंपा। तभी परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। शाम करीब साढ़े तीन बजे अंतिम संस्कार किया गया।
तीन शवों का दाह संस्कार गांव के श्मशान घाट चबूतरे पर हुआ। महिंगाराम तिवारी के शव का उसके खेत में और मान सिंह के शव का दाह संस्कार उसके घर के पास किया गया। रोडवेज अधिकारियों की टीम ने जहां अपनी बस की जांच के लिए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त हुए ऑटो के बारे में मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

प्रदेश के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर कानपुर से आए उप परिवहन आयुक्त (जोनल हेड) देवेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त ऑटो को बारीकी से देखा। उन्होंने बताया कि गलती रोडवेज बस चालक की है। घटना के समय बस की स्पीड 54 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ऑटो पेट्रोल पंप से सड़क पर आया तभी बस की चपेट में आ गया। उपायुक्त ने जांच में इसका डेमो भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें