फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: मायके में किया गया शव का अंतिम संस्कार

Sun, 19 Feb 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- पति की हालत में सुधार, अस्पताल से दी गई छुट्टी
- किसी भी पक्ष ने नहीं दी तहरीर, बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव में गर्भवती के सास और पति के डांटने पर कुएं में कूदकर जान देने के मामले के दूसरे दिन मृतका का अंतिम संस्कार उसके मायके में किया गया। इधर, उसके पति की हालत में सुधार होने पर उसे जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस को अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बाघा गांव निवासी विनीता (21) को उसकी सास प्रेमा और पति अजय कुशवाहा ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर विनीता ने गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर कोर्रही गांव स्थित कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। इस घटना की खबर घर आने पर पति अजय कुशवाहा ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि परिजन उसे सीएचसी बिसंडा लेकर गए थे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार हो गया था। शनिवार को अनीता के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार उसके मायके कोनी गांव में किया गया। मृतका के पिता संतोष ने बताया कि अनीता गर्भवती थी। उन्होंने बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया लेकिन अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि पति की हालत में सुधार है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होना आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें