फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: खनिज विभाग से अटैच थी बोलेरो, चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 19 Feb 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खनिज विभाग से संबद्ध थी बोलेरो, चालक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

- बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव के पास हुआ था हादसा
- दंपती और मासूम की हुई थी मौत, तीनों शवों का कराया गया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव के पास हुए सड़क हादसे में मरने वाले दंपती और मासूम के पिता की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं टक्कर मारने वाली बोलेरो खनिज विभाग से संबद्ध बताई जा रही है। रविवार को मासूम समेत तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
छतरपुर (मध्य प्रदेश) के पड़वार गांव निवासी सुघर सिंह उर्फ रज्जू (28) की ससुराल बबेरू थाना क्षेत्र के मझिला गांव में है। 15 फरवरी को उसके चचिया ससुर की पुत्री सीमा देवी की शादी थी। इसमें वह शामिल होने के लिए पत्नी अनीता (21) और आठ माह की बच्ची मिट्ठी को लेकर आया था। शनिवार देर शाम वह पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गईं थीं।
विज्ञापन

मृतक सुघर के पिता राजाराम अहिरवार ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि मृतक दो भाई थे, वह छोटा था। मृतक अनीता के पिता जगदेव प्रसाद ने बताया कि वह तीन बहनों और चार भाइयों में दूसरे नंबर की थी। मासूम मिट्ठी सबकी चहेती थी।
विज्ञापन

बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मृतक सुघर के पिता राजाराम की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बोलेरो को मुरवल चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें