फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के तेवरों के बाद गोल्डन कार्ड में जागा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को यहां मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुष्मान योजना के कार्डों की कम प्रगति पर असंतोष जताने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसमें तेजी के लिए तवज्जो दीं है। शुक्रवार को अपर निदेशक ने मंडलीय समीक्षा कर निर्देश दिया कि गांवों में कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। मंडल में अब तक मात्र दो लाख 20 हजार 873 कार्ड बनाए गए है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने समीक्षा में पाया था कि आयुष्मान के गोल्डन कार्डों की प्रगति ठीक नहीं है। उन्हें बताया गया था कि बांदा में 1.48 लाख कार्ड बनाए जाने है। अब तक मात्र 58 हजार 581 कार्ड जारी हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस स्थिति को बहुत खराब बताया था। पीएचसी स्तर पर कैंप लगाकर कार्ड बनाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के इन तेवरों के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। समीक्षा बैठक में अपर निदेशक डा. राकेश रमण ने कहा कि इस काम में तेजी लाने की जरूरत है। पूरे मंडल में गांवों में कैंप लगाकर कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन

कहा कि माइक्रो प्लान न बनाकर बडे़ गांवों में कैंप लगाए। अस्पताल स्तर पर भी सुधार के निर्देश दिए। जिला महिला व पुरुष अस्पतालों व चिकित्सालयों में लाभार्थियों के लिए विशेष वार्ड बनाए जाए।
अस्पतालों में आरोग्य मित्र के फोन नंबर लिखे जाएं। आयुष्मान सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएं। संयुक्त निदेशक डा. बी आर गौतम, नोडल अधिकारी डा. बीपी वर्मा, समन्वयक डा. धीरेंद्र वर्मा, मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, एआरओ आज्ञाराम और सीएमएस डा. संपूर्णानंद मिश्रा व डा. ऊषा सिंह बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें