फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: माफिया मुख्तार से यारी एक और अधिकारी पर पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। माफिया मुख्तार से यारी की एक और अधिकारी को सजा भुगतनी पड़ी है। पूर्व में बांदा जेल में तैनात रहे जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। इसके पूर्व अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर सहित कई कांस्टेबलों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल हमेशा सुर्खियों में रही है। वर्ष 2016 में मुख्तार अंसारी बांदा जेल भेजा गया था। वर्ष 2017 में प्रोटक्शन वारंट पर पंजाब जेल भेजने के मामले में तत्कालीन जेलर रंजीत सिह व डिप्टी तारकेश्वर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया था। पंजाब की रोपड जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को सात अप्रैल 2021 को बांदा जेल में पुन: शिफ्ट किया गया था। यहां प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी की तैनाती थी। 7 मई 2021 को उन्नाव कारागार में तैनात कारागार अधीक्षक अरुण कुमार को यहां भेजा गया। वह चार माह 29 दिन रहे। 17 अक्तूबर को वह मेडिकल लीव पर चले गए और फिर नहीं लौटे। प्रमोद कुमार अवकाश पर चले जाने पर यहां पर वीरेंद्र कुमार वर्मा को प्रभारी अधीक्षक बनाया गया।
सात जून 2022 को तत्कालीन डीएम व एसपी ने कारागार का औचक निरीक्षण किया तो मुख्तार की बैरक में वीवीआईपी खाने का सामान मिला था। इस मामले में डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सहित चार बंदी रक्षक निलंबित कर दिए गए थे। अधीक्षक व जेलर अवकाश पर थे, जिन्हें बख्श दिया गया था। मामले की जांच डीआईजी जेल प्रयागराज को दी गई थी। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा का तबादला सेंट्रल जेल फतेहगढ़ कर दिया था। बाद में इनका तबादला सुल्तानपुर जेल हुआ।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार की पुन: हमीरपुर के लिए वापसी हो गई। अब तक चली जांच में प्रभारी अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा को डीआईजी जेल ने 13 जुलाई 2023 को निलंबित कर दिया है। इसके पूर्व 4 अप्रैल 2023 को मुख्तार अंसारी के गुर्गों की मुलाकात कराने सहित अपत्तिजनक सामान पहुंचाने के आरोप में अधीक्षक अविनाश गौतम को निलंबित कर दिया गया था। कारागार अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मामला पुराना है, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वीरेंद्र कुमार वर्मा के निलंबन की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें