फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर होकर चुनें अच्छा लोकसेवक

Sat, 24 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता गोष्ठी में बोलतीं प्रवक्ता डॉ. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा।  राजकीय महिला डिग्री कालेज में शनिवार को स्नातक छात्राओं को मतदान और मतदाता सूची के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी में जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान सहित कालेज की प्राचार्य और प्रवक्ताओं ने मतदान के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की प्रायोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आयोजित गोष्ठी की शुरुआत डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने की। उन्होंने कहा कि हरेक छात्रा जो मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अर्ह है, उसे नाम जरूर दर्ज कराना चाहिए। प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान करना हरेक नागरिक का कर्तव्य है। निष्पक्ष और निर्भय होकर मतदान करना चाहिए।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जिन छात्राओं की आयु एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूरी हो रही है और उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे फार्म भरकर आवेदन करें। डॉ. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी ने छात्राओं से निडर होकर अच्छा लोकसेवक चुनने के लिए मतदान करने को कहा। डॉ. शशिभूषण मिश्र ने मतदान की महत्ता बताई। डॉ. नेहा जैन ने मतदान के समाजशास्त्रीय पहलू पर चर्चा की।
विज्ञापन


डॉ. राजनारायण सिंह ने मतदान जरूर करने को कहा। गोष्ठी का संचालन डॉ. पंकज सिंह ने किया। सुमन निगम, रजनी भार्गव, डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. माया वर्मा, दाऊद अहमद, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. जेबा खां, ज्योति मिश्रा, डॉ. भगवान सिंह, डॉ. अंजना जादौन, डॉ. राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें