फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 25 Apr 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल स्कूल (गूलरनाका, बांदा) में शनिवार को चिराग फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित नि:शुल्क चेकअप कैंप में स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। बच्चों को दवाएं और टानिक दिए गए। शिविर में पांच सैकड़ा से ज्यादा बच्चों का चेकअप हुआ।
विज्ञापन


स्कूल कैंपस में आयोजित कैंप में जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डा.मोहम्मद रफीक, डा.शबाना रफीक, डा.विनय कुमार श्रीवास्तव और बाल रोग विशेषज्ञ डा.ऋषिका सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डा.अशोक शिवहरे तथा फीजियोथेरेपिस्ट डा.शरीफ ने बच्चों का चेकअप किया।

डा.शरीफ ने बच्चों को व्यायाम के तरीके और इससे होने वाले फायदे बताए। सिमबायोटिक फार्मा एवं लिंकन फार्मा कंपनियों की ओर से जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी गईं। नेपाल सिंह, अवधेश कुमार, पीयूष कुमार, उत्कर्ष श्रीवास्तव, इमत्याज अहमद, शाकिब अली का शिविर में खास सहयोग रहा। संचालन मुसाब अहमद ने किया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधक डा.शबाना और प्रधानाचार्य हदिया करीम ने कैंप में योगदान करने वाले डाक्टरों को गिफ्ट देकर आभार जताया। शिविर में स्कूल टीचर यासमीन, रहनुमा, इरफान, ममता, विकास, श्वेता, राजू, अनवर, राशिदा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें