फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की मुफ्त जांच, दवा भी बांटी

विज्ञापन
मौलाना सिद्दीक मेमोरियल हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप के उद्घाटन में डा.अशोक गुप्ता व डा.? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर के छावनी स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल अस्पताल में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन हुआ। दांत, नाक-कान, आंख आदि के विशेषज्ञों ने चेकअप कर सलाह और दवाएं दीं। सौ से ज्यादा मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक गुप्ता, नेत्र विशेषज्ञ हाजी डॉ. मकसूद हुसैन खां व डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. शीबा, नाक-कान-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अनस व डॉ. शुभांशी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा तिवारी, फिजीशियन डॉ. विष्णु गुप्ता आदि ने चेकअप किया।
इस मौके पर मुफ्ती नजीब अहमद (हथौरा), मौलवी फरीद अहमद नदवी (हथौरा), जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना अमीनुद्दीन, राममूरत मिश्रा, सैय्यद खुर्शीद अनवर आदि शामिल रहे। संचालन मुसाब अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें