बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि शिक्षित बेरोजगारों को मुफ्त प्रशिक्षण देकर नौकरी दिलाई जाएगी। प्रतिभावान छात्रों को कोचिंग और आवासीय व्यवस्था मुफ्त मिलेगी।
मंगलवार को बेंदा की कालिका देवी मंदिर परिसर में महासभा की बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाहा ने बताया कि महासभा युवाओं के लिए तमाम कार्यक्रम चला रही है। शिक्षित युवाओं को छह माह का मुफ्त प्रशिक्षण और नौकरी में पैरवी के साथ प्रतिभावान छात्रों की कोचिंग का खर्च महासभा उठाएगी। कई प्रमुख शहरों में प्रताप भवन का निर्माण हो चुका है। यहां आने वालों को ठहरने की मुफ्त व्यवस्था होगी। महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने नारियों को राष्ट्रीय सशक्तिकरण में आगे आने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व डीडीसी दलपत सिंह, शीला सिंह, एके सिंह, उमाकांत सिंह सिकरवार, लायक सिंह परिहार, शिव सिंह, जगपत सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश सिंह, शिवचरन सिंह, लाल सिंह, शानू सिंह (प्रधान), समर सिंह, रमजोर सिंह चंदेल, नन्हें सिंह परिहार, रामहित सिंह गौर, बलवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।