फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां के खाते से एक लाख 47 हजार रुपये निकालने पर अधिवक्ता ने सीजेएम न्यायालय के आदेश पर इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अधिवक्ता विचित्रवीर सिंह ने सीजेएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर बताया कि उसके पिता रामेश्वर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पेंशनर थे। उनका निधन पांच अप्रैल 2015 को हो गया था। उनके निधन के बाद खाते में जमा तीन लाख 48 हजार 260 रुपये मां सुमित्रा के नाम करा दिए थे। पिता के निधन के चार माह बाद मां का भी निधन हो गया था।
उनकी पासबुक घर में भाई चतुर्भुज के पास रही। पासबुक खोजने पर मई 2024 में मिली। इसमें तीन बार में एक लाख 47 हजार रुपये निकाले गए है। यह पैसा चतुर्भुज और उसके पुत्र अभिषेक ने इंडियन बैंक के प्रबंधक के साथ मिलकर निकाला है। न्यायालय के आदेश पर जसपुरा थाने में पिता-पुत्र समेत इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें