फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्क्रैप माफिया काना बांदा जेल शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्क्रैप माफिया रवि काना को प्रशासनिक आधार पर नोएडा जेल से शनिवार की रात बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है। रवि काना के आने के बाद जेल की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल माफिया से खाली हो गई थी। स्क्रैप माफिया के नोएडा जेल से शनिवार की रात बांदा जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद यहां की जेल फिर चर्चा में आ गई है। काना के खिलाफ नोएडा के सेक्टर बीटा-दो कोतवाली में गैंगस्टर का केस दर्ज है। नोएडा पुलिस ने इसे अप्रैल में दिल्ली एयरपोर्ट से महिला मित्र के साथ गिरफ्तार किया था।
महिला मित्र काजल झा पर भी गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस को इनकी लंबे अर्से से तलाश थी। काना पर 25 हजार का इनाम घोषित था, लेकिन यह थाइलैंड में शरण लिए था। वापस भारत लौटने पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी जेलर निर्भय सिंह ने बताया कि रवि काना को सामान्य बैरक में रखा गया है। आम बंदियों वाला खाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन




30 कैदी गए नैनी जेल

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 30 कैदियों को प्रशासनिक आधार पर सेंट्रल जेल नैनी प्रयागराज भेजा गया है। डिप्टी जेलर निर्भय ने बताया कि शासन के आदेश हैं कि उम्रकैदी को यहां न रखा जाए और इन्हें सेंट्रल जेल भेजा जाए। शासन के आदेश पर कैदियों नैनी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें