फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गोल्ड सतावर प्लांट लगवाने के नाम पर ठगे 5.64 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आर्गेनिक फार्मिंग ग्रुप बांदा का सीईओ बताकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से गोल्ड सतावर प्लांट लगवाने के नाम पर पांच लाख 64 हजार 300 रुपये हड़प लिए। जब सेवानिवृत्त कर्मचारी ने उससे पैसा मांगा तो वह मुकर गया। कर्मचारी ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के छावनी मोहल्ला निवासी वसी उल्ला खां ने सीजेएम की अदालत में वाद प्रस्तुत कर बताया कि वह सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग के कर्मचारी हैं। शहर के सिविल लाइन निवासी अरविंद चतुर्वेदी ने उससे मुलाकात कर खुद को आर्गेनिक फार्मिंग ग्रुप बांदा का सीईओ बताकर गोल्ड सतावर प्लांट में पैसा लगाने की बात कही। उसकी बातों में आकर कर्मचारी ने पांच लाख 64 हजार 300 रुपये लगा दिए। न तो प्लांट लगा और न ही रुपये वापस हुए। कोर्ट के आदेश पर आरोपी अरविंद चतुर्वेदी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें