बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्रिंसिपल प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि अभ्यर्थी पोर्टल से ऑनलाइन रैंक निकाल कर 19 सितंबर तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
सीटों के सापेक्ष व्यवसाय आवंटन रैंक के आधार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा। व्यवसाय आवंटन सूची 21 सितंबर की शाम को चस्पा कर दी जाएगी।