फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में घुसकर चार युवकों ने जेवर से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अपनी बहन के घर में चाय पी रहे भाई के चांदी की थाली सहित अन्य समान से भरे हुए बैग को दिनदहाड़े अज्ञात चार युवक घर के अंदर से चुराकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल-112 को दिया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी रामराज घर पर होने वाली पूजा के लिए गुरुवार को कस्बे के नरैनी रोड स्थित एक सराफा की दुकान से चांदी की थाली सहित अन्य चांदी का समान बनवाकर बैग में डालकर बाइक से घर जाने को निकला। बांदा रोड पर पीजी कालेज के समीप स्थित अपनी बहन के घर पर रुककर हालचाल जाना और घर के पहले कमरे में सामान से भरे हुए बैग को रखकर चाय पीने लगा।
तभी मौका पाकर दो बाइक में आए चार युवकों ने घर में घुसकर रखे बैग को चुराकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि लगभग आठ हजार रुपये का चांदी का समान बैग में था। बैग को नदारद देखकर पीड़ित ने घटना की जानकारी फोन से डायल-112 को दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी के पुलिसकर्मी जांच में जुटी है। पूरी घटना नजदीक में लगे हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें