संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पुलिस ने तीन घटनाओं का अलग-अलग खुलासा किया है। जिसमें एक अंतरराज्यीय गिरोह चोर सहित पांच चोर पकडे़ गए है। इनके पास से 80 किग्रा तांबा का जला तार व एक मोबाइल व एक तमंचा, कारतूस बरामद की है।
रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि 29 नवंबर को सीमेंट ईट प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक राकेश सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके कारखाने में घुसकर अज्ञात चोर 1350 मीटर तार लगे है। गार्ड ने जब देखा तो चोर हवाई फायरिंग कर भाग गए। इसके पहले भी कारखाने से 11 नवंबर को 1700 मीटर व 22 नवंबर को 1800 मीटर तार चुरा ले गए थे। अरवारा मोड़ के पास से पांच चोर पकडे़ गए हैं। पपकडे़ गए आरोपियों में सतना जिले के नया गांव थाना के कामतन बाजार निवासी रोशन, रैपुरा थाना क्षेत्र पवारी गांव निवासी सुभाष राजपूत, व सोम, कोतवाली कर्वी के सीतापुर कस्बा के कालीदेवी मंदिर टोला निवासी आनंद सोनकर व चौकी खोह के खोह गांव निवासी सद्दू सोनकर को पकड़ा है।