फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्पर क्लब के चार सदस्यों की सदस्यता खत्म, रिपोर्ट के निर्देश

विज्ञापन
हार्पर क्लब। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तीन दिन पूर्व हार्पर क्लब में सिविल लाइन चौकी पुलिस द्वारा दी गई दबिश के बाद क्लब के चार सदस्यों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने क्लब के पदेन अध्यक्ष/जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देकर क्लब सचिव को निर्देश दिया है कि चारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में हार्पर क्लब भी बंद है। यहां सारी गतिविधियों पर रोक है। मंगलवार की शाम चार सदस्य क्लब परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान सिविल लाइन चौकी पुलिस पहुंच गई। इस पर कुछ सदस्य भाग निकले। कुछ से पुलिस की नोकझोंक हुई।
पदेन अध्यक्ष द्वारा स्पष्टीकरण मांगें जाने पर क्लब सचिव सीरजध्वज सिंह ने चारों सदस्य धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन दुआ, अनिल अग्रवाल और वीरेंद्र निषाद की सदस्यता समाप्त कर दी। उधर, शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सचिव को जारी पत्र में पदेन अध्यक्ष के निर्देशों का हवाला देकर कहा है कि चारों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें