फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत चार जख्मी

Wed, 19 Apr 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। बाइक से गिर जाने से दो लोग जबकि ट्रक भिड़ंत में चालक और क्लीनर घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी रामदेव (54) और चुन्नू (26) सोमवार की रात बबेरू निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। मझींवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से दोनों लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
इसी तरह एक अन्य दुर्घटना में फतेहपुर के खागा क्षेत्र के टेरी गांव निवासी क्लीनर संदीप (20), आलोक ट्रक चालक का काम करता है। दोनों लोग ट्रक लेकर गिट्टी गिट्टी भरने कबरई जा रहे थे, तभी खैराडा के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें